Wednesday, June 10, 2026
Home11 से 13 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

11 से 13 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार

- Advertisement -

11 से 13 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
समस्तीपुर : डॉ.आरपीसीएयू, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसन सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 10 जून से 14 जून, 2026 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया.

- Advertisement -

पूर्वानुमान अवधि के अधिकांश समय आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.11 से 13 जून के आस-पास वर्षा के समय मेघगर्जन तथा तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है. विशेष रूप से 11 से 13 जून के दौरान ऐसी मौसमीय गतिविधियों की अधिक संभावना है. गोपालगंज, मधुबनी, शिवहर सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण जिलों में 11-12 जून को 65-70 मिमी तक मारी वर्षा होने की आशंका है.

- Advertisement -

अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है.इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. जो सामान्य से लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह में सापेक्ष आर्द्रता 70-75 प्रतिशत तथा दोपहर में सापेक्ष आर्द्रता 20-25 प्रतिशत रहने की संभावना है. हवा मुख्यतः पूर्वी दिशा से 15-19 किमी प्रति घंटा की गति से चल सकती है.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular