Thursday, April 30, 2026
Homeस्टेज पर आते ही झूम उठा सहरसा! सलमान अली और जय झा...

स्टेज पर आते ही झूम उठा सहरसा! सलमान अली और जय झा का जबरदस्त परफॉर्मेंस। 

- Advertisement -
सहरसा में पहली बार मां विषहरा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें इंडियन आइडल विजेता सलमान अली और सारेगामापा 2024 के प्रतिभागी जय झा ने अपने शानदार संगीत से दर्शकों का दिल जीत लिया। दिवारी स्थित मां विषहरा मंदिर में आयोजित इस महोत्सव में भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोग सेल्फी लेने और कलाकारों की प्रस्तुति का आनंद लेने के लिए उमंग से भरे दिखे. मो सरफराज आलम/ सहरसा- सहरसा में पहली बार मां विषहरा महोत्सव का शानदार आगाज हुआ। महोत्सव के दूसरे दिन चर्चित प्लेबैक सिंगर और इंडियन आइडल विजेता सलमान अली तथा सारेगामापा 2024 के प्रतिभागी जय झा ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम स्थल में हजारों की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा माहौल संगीतमय और जोशीला हो गया। स्टेज पर आते ही गूंज उठी तालियों की गड़गड़ाहट कोसी के लाल और सहरसा के किसान जय झा के साथ जब प्लेबैक सिंगर सलमान अली मंच पर पहुंचे, तो दर्शकों की तालियों की गूंज से पूरा इलाका गूंज उठा। दोनों कलाकारों ने बेहतरीन गाने गाकर लोगों का दिल जीत लिया। जैसे ही सलमान अली ने अपनी सुरीली आवाज में गाना शुरू किया, दर्शक झूमने लगे। उनके गानों की मधुरता ने हर वर्ग के लोगों को मोहित कर दिया, चाहे वे बुजुर्ग हों, युवा हों या बच्चे। पहली बार दिवारी मंदिर में हुआ महोत्सव का आयोजन सहरसा के दिवारी स्थित प्रसिद्ध मां विषहरा मंदिर परिसर में पहली बार इस महोत्सव का आयोजन हुआ। दो दिवसीय इस महोत्सव के दूसरे दिन सलमान अली और जय झा ने अपनी प्रस्तुति दी। उनकी मधुर आवाज और जोशीले प्रदर्शन ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
RELATED ARTICLES

Most Popular