Featured

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना के तहत जिला कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई

बैठक में आयुष्मान भारत योजना के पैनल में नाम जोड़ने हेतु विभिन्न नैदानिक स्थापनाओं से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान  जिला आयुष्मान आईटी प्रबंधक श्री प्रभाकर रंजन द्वारा प्राप्त विभिन्न आवेदनों को ससमय सक्षम प्राधिकार के समक्ष प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण वर्ष 2025 के ऑनलाइन आवेदन बीएसएसएस लॉगिन में चले गए,जिसके कारण संबंधित संस्थानों को पुनः आवेदन रिवर्ट कर दोबारा आवेदन करना पड़ा। जिलाधिकारी द्वारा पूरे मामले की गहन समीक्षा की गई।

समीक्षा में यह स्पष्ट हुआ कि जिला आयुष्मान आईटी प्रबंधक द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन समय पर एवं अपेक्षित रूप से नहीं किया गया,जिससे योजना से संबंधित कार्य प्रभावित हुए।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कार्यान्वयन समिति, आयुष्मान भारत योजना सह जिलाधिकारी दरभंगा द्वारा श्री प्रभाकर रंजन को आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कार्यों से तत्काल प्रभाव से मुक्त करने का निर्णय लिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *