Featured

आर्म्स एक्ट में लालू गिरफ्तार, बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, हत्या और रंगदारी का भी मामला दर्ज।

आर्म्स एक्ट के एक मामले में बिहार एसटीएफ ने पटना जिले के कुख्यात वांछित लालू को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है.

 

बिहार एस०टी०एफ० की विशेष टीम द्वारा पटना जिला के वांछित अपराधी राहुल कुमार उर्फ लालु को गिरफ्तार किया गया है. उसे पटना के इमामगंज से से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है. कोचहासा थाना किंजर जिला अरवल के संजय पासवान के पुत्र राहुल कुमार उर्फ लालु को धारा 126 (2)/109/3(5) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट में इमामगंज (पटना) थाना से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है.

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2023 में जहानाबाद जिला के चंदन सिंह की हत्या एवं वर्ष 2020 में रितेश कुमार की हत्या करने में तथा दिनांक 29.04.2025 को पटना जिला के इमामगंज बाजार में कपड़ा व्यवसायी नागेंद्र गुप्ता को गोली मार कर जख्मी कर दिया गया था, जिसमें उक्त अपराधी शामिल था।

उक्त अपराधी के विरूद्ध पटना एवं जहानाबाद जिला के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के पाँच कांड दर्ज है। राहुल कुमार उर्फ लालु पटना जिला का वांछित अपराधी रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *