बेगूसराय में सड़क हादसे में दिव्यांग किसान की मौत:खाना खाकर सड़क पर वॉक करने निकले थे।
बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे दिव्यांग को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाथ और पैर टूट गया। सिर भी फट गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
गंभीर हालत में भगवानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(PHC) में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान अकहा विशनपुर निवासी चंद्रदेव पंडित(42) के तौर पर हुई है। घटना बचना बाहा के पास की है।
पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजन।
ओवर स्पीड बाइक ने रौंदा
मृतक के भाई रामबली पंडित ने बताया कि चंद्रदेव गांव में खेती-बाड़ी का काम करते था। बुधवार देर शामा खाना खाकर सड़क पर टहलने निकले थे। इस दौरान ओवर स्पीड गाड़ी की चपेट में आ गए। बाइक सवार गाड़ी छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहा। घर में पत्नी और एक बेटा है।
