Featuredदरभंगाप्रादेशिक

घर का खिड़की उखाड़ कर डेढ़ लाख नगद सहित दस लाख रुपए से अधिक की गहना उड़ा ले गया चोर।

दरभंगा: कोतलवाली ओपी क्षेत्र के दिग्घी पश्चिम प्रोफेसर कॉलोनी में बीती रात सेवानिवृत प्रो लाल बाबू साह के घर का खिड़की उखाड़ कर चोर ने डेढ़ लाख नगद सहित दस लाख रुपए से अधिक की गहना उड़ा ले गया। सूचना पर कोतवाली ओपी की पुलिस शाम में पहुंच कर मामले की जांच शुरू की है। चोर ने एक की कमरे के चार आलमीरा को तोड़ कर घटना को अंजाम दिया है। एसडीपीओ अमित कुमार को सूचना मिलने के बाद ओपी अध्यक्ष राहुल कुमार भी वहां पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं।

हालांकि गृहस्वामी के साले डीएमसीएच के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सूरज नायक और कविता नायक ने वहां पहुंच कर पुलिस को जानकारी दिया। हालांकि वहां उनके किराएदार भी पहुंचे और घटना को लेकर आवेदन तैयार किया जा रहा है। गृहस्वामी इलाज के लिए बिहार से बाहर गए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *