Thursday, September 10, 2026
Latest:
Featuredदरभंगा

हायाघाट प्रतिभा खोज परीक्षा का हुआ आयोजन, सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग।

हायाघाट महोत्सव आयोजन समिति की ओर से द्वितीय चरण में हायाघाट प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन रविवार को प्लस 2 महंत कर्ण ज्योति उच्च विद्यालय में परीक्षा आयोजित की गई।

इस दौरान प्रखंड क्षेत्र से तकरीबन 1 हजार की संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता परीक्षा में वर्ग 6 से लेकर 10 वर्ग तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कहा कि हायाघाट प्रतिभा खोज परीक्षा का रिजल्ट प्रकाशन सह सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन कार्यक्रम 24 दिसंबर रविवार को दोपहर 1 बजे हायाघाट बाजार स्थित पुराण थाना परिसर में आयोजित की जाएगी।

मौके पर आयोजक मुलायम सिंह यादव, अभिजीत कश्यप, सचिन कुमार, शिवम झा, ऋषि रोहि, आलोक कुमार, मंतोष कुमार, रौशन यादव, सदाम हुसैन, नीतीश प्रकाश, निशांत कुमार, अमित कुमार, मनीष सिंह, प्रकाश राम, नीतीश राणा, कृति कुमारी, शालू पल्लवी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *