Thursday, April 30, 2026
Homeमधुबनी  : फुलपरास ने जयनगर को 11 रनों से हराया, दोनों टीमों...

मधुबनी  : फुलपरास ने जयनगर को 11 रनों से हराया, दोनों टीमों के बीच शुरू से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली

- Advertisement -

क्रिकेट . नीरज झा मेमोरियल अनुमंडल स्तरीय इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-2 की शुरुआत

- Advertisement -

मधुबनी जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित स्व नीरज झा मेमोरियल अनुमंडल स्तरीय इनामी क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 2 का शुरूआत शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मेयर अरुण राय सहित अन्य की ओर से किया गया। टूर्नामेंट का पहला मैच जयनगर अनुमंडल और फुलपरास अनुमंडल के बीच खेला गया। जयनगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। इस टूर्नामेंट में सभी मैच 30-30 ओवरों का खेला जाएगा।

- Advertisement -

 

फुलपरास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। बल्लेबाजी में फुलपरास के तरफ से कैलाश यादव ने 55 रन, राजीव राज ने 14 रन, रितिक यादव ने 35 रन, पिंटू कुमार ने 44 रन, रंजन कुमार ने 14 रन, आशुतोष सिंह ने 1 रन, दीपक कुमार ने नाबाद 6 रन और संजन कुमार ने नाबाद 2 रन बनाये। गेंदबाजी में जयनगर के तरफ से तेजस्वी यादव ने 25 रन देकर 3 विकेट, रणवीर सिंह ने 24 रन देकर 2 विकेट, दिलशाद अंसारी और प्रफुल्ल प्रभाकर ने एक एक विकेट प्राप्त किया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी और 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जयनगर की टीम ने 28.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 178 रन बनाए।

बेहतर प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फुलपरास के दीपक को दिया गया बल्लेबाजी में जयनगर के तरफ से सृजन कश्यप ने 28 रन, सिद्धार्थ सिंह ने 41 रन, दिलशाद अंसारी ने 11 रन, इरशाद वारसी ने 36 रन, प्रफुल्ल प्रभाकर ने 23 रन, आशीष सिंह ने 5 रन, तेजस्वी यादव ने 10 रन और उज्ज्वल कुमार सिंह ने 16 रन बनाया। गेंदबाजी में फुलपरास के तरफ से रंजन कुमार ने 47 रन देकर 1 विकेट, राजीव राज ने 49 रन देकर 1 विकेट, आशुतोष सिंह ने 24 रन देकर 2 विकेट, दीपक कुमार ने 29 रन देकर 3 विकेट और अमरेंद्र कुमार ने 26 रन देकर 3 विकेट प्राप्त किया।

 

मैच का मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फुलपरास के दीपक कुमार को जिला संघ के उपाध्यक्ष मिहिर चंद्र झा के हाथ से कप और पुरस्कार राशि देकर किया गया। मैच के निर्णायक अमरेंद्र कुमार पांडेय और सुरेंद्र नारायण सिंह थे। स्कोरर के रूप में मुकेश कुमार यादव थे। आज का मैच सुबह 10 बजे से बेनीपट्टी और मधुबनी टाउन के बीच खेला जाएगा।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular