लोगो ने बताया कि स्कार्पियो चालक भी भटियारी सराय का ही रहने वाला है। घटना के समय का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि गाड़ी अपना नियंत्रण खो कर घर के बाहर काम कर रही महिला और एक वृद्ध को ठोकते हुए पोल से जाकर टकरा गई।
जानकारी देते मृतक के पुत्र अजय कुमार।
ICU में चल रहा है महिला का इलाज
गंभीर रूप से जख्मी दोनो को लोगों ने इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया। जहां 60 वर्षीय वृद्ध छीतन सहनी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, 55 वर्षिया महिला की गंभीर स्थिति को देखकर परिजन उसका इलाज शहर के एक अस्पताल में कर रहे हैं।
जख्मी महिला राधा देवी के पुत्र शिव शंकर शाह ने बताया कि उनकी मां सुबह 7 बजे अपने घर के बाहर ही कूड़ा उठाकर रख रही थी। इसी दौरान अचानक गाड़ी सीख रहे एक पड़ोसी ने मेरी मां और छीतन सहनी को ठोकते हुए बिजली की पोल से टकरा गई।
अस्पताल ले जाने के दौरान छीतन सहनी की मौत हो गई। मेरी मां की भी स्थिति काफी गंभीर है। उनका इलाज आरबी मेमोरियल के आईसीयू में चल रहा है। फिलहाल डॉक्टर मिलने नहीं दे रहे।
जानकारी देते घायल महिला का पुत्र शिव शंकर साह।
3 दिन पहले हुई थी मां की मौत, आज पिता चले गए
मृतक छीतन सहनी के पुत्र अजय ने बताया कि तीन दिन पहले ही वृद्ध मां की मौत हुई थी। आज सुबह पिता ने कहा कि चाय पीकर आता हूं, मैंने मना भी किया था पर वह बोले कि चाय पीकर आ रहा हूं और कुछ देर बाद पता चला कि पड़ोस के ही शख्स ने गाड़ी सीखने के दौरान मेरे पिता और एक महिला को कुचल दिया। पुलिस आई थी हम लोग शिकायत करेंगे।
घटनास्थल पर पहुंची कोतवाली थाना की पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो और उसके चालक को कब्जे में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि स्कार्पिओ में चालक अकेला ही था। वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।





