Featured

समस्तीपुर  : समस्तीपुर में गराज में जा घुसी हाईवा, 2 वाहन क्षतिग्रस्त:मुआवजे की मांग को लेकर NH28 जाम, नशे में गाड़ी चलाने का आरोप

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के एन एच 28 पर एक अनियंत्रित हाइवा एक गराज में घुस गई। इस घटना के बाद के विरोध में भाकपा-माले मलिक के कार्यकर्ताओं ने घटनास्थल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 28 को जाम कर दिया। सड़क जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

माले के कार्यकर्ता पीड़ित दुकानदार को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि इस हादसे से दुकानदार को भारी क्षति पहुंची है। बाद में जब सड़क जाम की सूचना ताजपुर थाने की पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बूझकर सड़क जाम समाप्त करने के प्रयास में जुट गई है।

क्या है पूरा मामला

बीती रात 10.15 बजे कथित रूप नशे की हालत में अनियंत्रित हाईवा रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 11 जीए 8571 चांदनी चौक स्थित मो० इर्शाद मुन्ना के ए टू जेड कार गैरेज में टक्कर मारते हुए गैरेज के अंदर घूस गया। टक्कर इतना जोरदार था कि दो चौपहिया वाहन स्कार्पियो रजिस्ट्रेशन संख्या BR 01PM 2789 और दूसरा डिजायर को कुचलते हुए हाईवा दीवार तोड़ दिया।

हालंकि स्टाफ बाहर में गाड़ी में हवा दे रहा था, जिससे उसकी जान बच गई। बगल के पेंटर मो० तौफीक और टायर दुकानदार मो जिलानी की दुकान का भी टक्कर से क्षति हुआ है। स्थानीय लोगों ने क्षति का तत्काल मुआवजा देने, शराब की नशे में हाईवा चलाने पर रोक लगाने, बाजार होकर हाईवा चलाने पर रोक लगाने आदि की मांग को लेकर चांदनी चौक पर नेशनल हाईवे जाम कर दिया।

मुआवजा की मांग

भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह एवं आसिफ होदा ने कहा कि भाकपा माले ताजपुर में हाईवा के आतंक के खिलाफ पहले से आंदोलनरत है। उन्होंने कहा कि शराब पीकर हाईवा चलाया जाता है। खुले हाईवा में मिट्टी- बालू ढ़ोया जाता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल गैरेज मालिक को मुआवजा देने, बाजार होकर हाईवा चलाने पर रोक लगाने, शराब पीकर हाईवा चलाने पर रोक लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *