Featured

बेगूसराय  : हिरासत में लेने के विरोध में हंगामा:लोगों का आरोप- बगैर जांच पुलिस ने किया गिरफ्तार, डीएसपी ने कहा- पूछताछ के लिए लाए हैं

बेगूसराय के लोहिया नगर थाना क्षेत्र बाघी निवासी विद्यानंद महतो की मंगलवार को हुए हत्या मामले तीन नामजद को हिरासत में लिए जाने से आक्रोशित लोगों ने आज लोहिया नगर थाना पर प्रदर्शन किया। देर रात में गलत तरीके से तीनों को गिरफ्तार किया गया है। निर्दोष पर बेवजह कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि पुलिस ने विद्यानंद महतो की हत्या मामले में गंभीरता से अनुसंधान किए बगैर सिंघौल थाना क्षेत्र के बागवाड़ा निवासी पंचायत समिति सदस्य भोला चौधरी, अधिवक्ता परमानंद चौधरी एवं प्रमोद महतो को रात में घर से उठा लिया गया। परिजनों को भी इस संबंध में कुछ नहीं बताया गया, मामले की जांच होनी चाहिए।

निर्दोष पर बेवजह कार्रवाई पर हंगामा

लोगों ने बताया कि मृतक विद्यानंद महतो की शिक्षिका पत्नी जानकी देवी को मिस गाइड करके नाम दिलवाया गया है। हंगामा की सूचना पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से बात की। यहां प्रदर्शन करने के बाद ग्रामीण एसपी ऑफिस पहुंचे, लेकिन वहां से सदर-1 डीएसपी सुबोध कुमार ने उचित जांच का आश्वासन देकर सभी को वापस भेज दिया।

 

इस संबंध में सदर-वन डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि विद्यानंद महतो की हत्या मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाना पर लाकर जांच किया जा रहा है। जमीन संबंधी कागजात की मांग की गई है। विवाद के संबंध में बताया जा रहा है, कागजात की मांग की जा रही है। हत्या मामले में चार लोगों को नामजद किया गया है। जांच के लिए लाए गए लोगों के कुछ समर्थक आए थे, हंगामा नहीं किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *