Friday, June 26, 2026
Homeसहरसा  :  बच्चे एकाग्र होकर बिना तनाव के करें पढ़ाई : प्राचार्य

सहरसा  :  बच्चे एकाग्र होकर बिना तनाव के करें पढ़ाई : प्राचार्य

- Advertisement -

स्थानीय पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में पराक्रम दिवस पर गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजित कार्यक्रम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सहरसा के अलावा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, दिल्ली पब्लिक स्कूल, बुद्धा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को सबसे पहले भारत हैं हम सिरीज के 6 एपिसोड दिखाए गए। इसके बाद इन्हीं एपिसोड से संबंधित विषय पर क्विज आयोजित किया गया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

जिसमें प्रथम स्थान पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के प्रिंस कुमार को मिला। जबकि द्वितीय स्थान पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के सुहानी कुमारी को तथा तृतीय स्थान बुद्धा पब्लिक स्कूल के प्रियांशु कुमार को मिला। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी 100 प्रतिभागियों को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक एग्जाम वारियर्स भेंट किया गया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में 17 बिहार एनसीसी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी सत्यनारायण मुख्य के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या मोनिका पांडेय ने पराक्रम दिवस के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला ।

- Advertisement -

 

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने की जरूरत है। साथ ही बिना तनाव के पढाई करनी चाहिए।मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में छात्रों को अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम के अंत में ए.के.झा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.सुजीत कुमार सिंह ने किया। मौके पर अजय कुमार, जितेंद्र कुमार, मनोरंजन कुमार, सुमन कुमार, शशांक शेखर थे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular