Featuredदरभंगा

सकतपुर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में भय का माहौल, फिर एक घर को चोरों ने बनाया निशाना।

सकतपुर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। करीब बीस दिनों के अंदर में थाना क्षेत्र में चार से ज्यादा चोरी की घटनाएं हो चुकी है।

सकतपुर पुलिस एक भी घटना का पर्दाफाश करने में नाकाम रही है। इससे लोगों को रात्रि में अपने ही घर में जागकर पहरा देना पड़ रहा है।

सूचना पर पुलिस मौके पर जरूर पहुंची रही है, लेकिन मुआयना के बाद सुस्त हो जाती है। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं से हर कोई सहमा है।

अभी तक एक भी मामले में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। थाना क्षेत्र में एक फरवरी को नदियामी पंचायत में रिटायर्ड बैंककर्मी कन्हैया जी चौधरी के घर के ताला तोड़कर चोरी हुई थी।

जिसके बाद के 5 फरवरी को बैंका पंचायत के दादपट्टी गांव के अजयनाथ झा के घर में चोरों ने घटना को अंजाम दिया था।

वहीं, 9 फरवरी को कुर्सो हटिया के समीप गृहस्वामी फुल देवी के मकान से सोने और चांदी जेवरात व तीस हजार रुपये उड़ा दिए।

ताजा मामला बीते रात पोखरभिंडा पंचायत के अवाम गांव के वार्ड संख्या 2 की हैं। बुजुर्ग दंपती जंगल चौधरी और जगदंबा देवी के घर में चोरी हो गई है।

पीड़िता जगदंबा देवी ने बताया कि रात में पति दलान में सोए हुए थे। अचानक से रात में तबीयत खराब हो गई है। सुबह जब उठी तो देखी कि घर ताला टूटा हुआ है।

घर में कपड़ा सहित कई अन्य समान बिखड़े पड़े हैं। चोरों ने दो भरी के सोने का चेन और अन्य कीमती समान चुरा लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *