Wednesday, June 17, 2026
Homeवरीय पुलिस अधीक्षक, कार्यालय दरभंगा में जनसुनवाई का आयोजन किया गया

वरीय पुलिस अधीक्षक, कार्यालय दरभंगा में जनसुनवाई का आयोजन किया गया

- Advertisement -

आज दिनांक-13.02.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में शिकायतकर्ताओं की समस्याएं को ध्यानपूर्वक सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारीयों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गए।जनसुनवाई के क्रम में अभियोजन कार्यालय –01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेनीपुर-01,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर l -01, पर्यवेक्षी पदाधिकारी सदर -01, महिला थाना-01, बिरौल थाना-01, बहादुरपुर थाना-02, कोतवाली थाना-01, भलपट्टी थाना-02, केवटी थाना –01 एवं विशनपुर थाना–02 कुल-14 फरियादियों की समस्या सुनी गई। वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारीयों को प्रत्येक शिकायत का समाधान वैधानिक प्रक्रिया के तहत सात दिनों के अंदर करने का निर्देश दिया गया। पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारी को समयबद्ध कार्रवाई का पालन करने का हिदायत दी गई। जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। यह प्रक्रिया नागरिकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए नियमित रूप से जारी रहेगी।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular