Thursday, April 30, 2026
Homeबेगूसराय : शराब के लिए पैसे दो, नहीं तो...

बेगूसराय : शराब के लिए पैसे दो, नहीं तो जेल भेजेंगे:बेगूसराय में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर की भागलपुर में पिटाई; युवक बोले- चाकू मारने आए थे, SI ने कहा- समझा रहा था

- Advertisement -

इंस्पेक्टर का कहना है कि रात में कुछ युवक एक घर से गाड़ी निकाल कर जा रहे थे। इसी दौरान मेरी गाड़ी से उन्हें हल्का चोट लग गया था। जिसको लेकर रात में भी कहासुनी हुई थी। वहीं, रात में डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझ कर शांत कराया था और उसी को लेकर इंस्पेक्टर अपने लोगों के साथ बात करने के युवकों के पास पहुंचा हुआ था। इसी दौरान उसकी पिटाई कर दी गई।

- Advertisement -

सब इंस्पेक्टर की पिटाई करते युवक
वहीं, युवकों का कहना है कि इंस्पेक्टर चन्दन कुमार चौधरी और उनके लोगों की ओर से शराब के लिए पैसे की मांग की जा रही थी और चाकू लेकर मार करने के लिए वह लोग आए हुए थे और हम लोगों के साथ मारपीट भी की गई है।

- Advertisement -

वहीं, घटना के समय काफी संख्या में मोहल्ले वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद लोगों ने दोनों पक्षों को अलग किया। वहीं इसकी सूचना बरारी थाने को भी दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular