मधुबनी : रसोइया के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ाए हेडमास्टर, स्कूल में हंगामा:मधुबनी में पत्नी बोली-3 साल से है दोनों का अफेयर, समझाने पर भी नहीं मानते
मधुबनी में प्रधानाध्यापक की पत्नी ने ग्रामीणों की मदद से रसोइया के साथ अपने पति को पकड़ लिया, जिसके बाद स्कूल में भीड़ जुट गई। मधुबनी में प्रधानाध्यापक की पत्नी ने ग्रामीणों की मदद से रसोइया के साथ अपने पति को पकड़ लिया, जिसके बाद स्कूल में भीड़ जुट गई। मधुबनी के हरलाखी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय तकिया टोल हिसार में ग्रामीणों ने एक प्रधानाध्यापक को रसोइया के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने प्रधानाध्यापक की जमकर पिटाई कर दी। प्रधानाध्यापक की पहचान आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि एचएम को रसोइया के साथ रंगरेलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। उनकी पत्नी ने ही ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्हें बंधक बना लिया। घटना की सूचना पाकर खिरहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद हंगामा शांत कराया। एचएम की पत्नी ने दावा किया कि उनके पति का स्कूल की रसोइया के साथ तीन साल से अवैध संबंध चल रहा है। कई बार मना करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। घटना की जानकारी के बाद मौके पर जुटे लोग।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर जुटे लोग। रसोइया एचएम के साथ रहने को तैयार जानकारी के अनुसार राढ़ गांव निवासी एचएम आशुतोष कुमार तकिया टोल हिसार के प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब उनकी पत्नी चुपचाप राढ़ गांव से तकिया टोल पहुंची। कुछ ग्रामीणों की मदद से अपने पति को रसोइया के साथ पकड़ लिया। घटना के बाद रसोइया भी एचएम के साथ रहने के लिए अड़ गई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। इधर खिरहर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
