Featuredदरभंगा

खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दरभंगा की टीम शेखपुरा के लिए रवाना।

जिला खेल पदाधिकारी परिमल ने बताया गया कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन शेखपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो (बालक) प्रतियोगिता के लिए दरभंगा टीम को मंगलवार को शेखपुरा के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने कहा कि उक्त प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 नवम्बर तक होनी है। जिसमें अंडर- 14, 17 एवं 19 आयु वर्गों के विभिन्न भार वर्गों में सभी जिलों के बालक हिस्सा ले रहे हैं।

उक्त अवसर पर लिपिक संजीव कुमार, कार्यपालक सहायक राकेश कुमार सिंह, आशीष कुमार, राज कुमार रमण के साथ-साथ अण्डर 19 के टीम प्रभारी के रूप में सूरज कुमार को, अण्डर 14 के टीम प्रभारी के रूप में शिव कुमार को तथा अण्डर 17 के टीम प्रभारी के रूप में हर्ष कुमार को तथा भाग लेने के लिए शेखपुरा जाने वाले सभी खिलाड़ियों के दल को जीत की शुभकामनाएं व अपना आशीष प्रदान करते हुए प्रतियोगिता के लिए प्रतिनियुक्त दल प्रबंधकों के साथ रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *