Featured

बेगूसराय : अलग-अलग सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत:बेगूसराय में मजदूरी कर घर वापसी के दौरान गई जान, अज्ञात वाहन ने कुचला 

सदर अस्पताल में परिजन सदर अस्पताल में परिजन बेगूसराय में बीते रात दो अलग-अलग जगहों पर सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की जान चली गई। वहीं, दूसरी घटना फोरलेन पार करने के दौरान अज्ञात वाहन से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। पहली घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र की है। जिसमें मृतक की पहचान स्व. ब्रह्मदेव पासवान के बेटे सुरेश पासवान (55) के रूप में हुई है। यह घटना पीपर गांव के समीप खेत में काम कर घर लौटने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई।

सदर अस्पताल में परिजन। मजदूरी करके लौटने के दौरान ट्रैक्टर पलटा घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि सुरेश पासवान कल दिन में खेत में काम करने के लिए गए थे। रात खेत से लौट रहे थे। इसी दौरान जलावन लोड ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबाकर मौत हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फोरलेन पार करने के दौरान हादसा दूसरी घटना सिंघौल थाना क्षेत्र में एनएच-31 फोरलेन पर हरपुर गांव के समीप हुई है।

जहां अज्ञात वाहन से कुचलकर नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन निवासी मैमुन खातून (75) की मौत हो गई। वह अपनी बेटी के यहां नींगा गांव जा रही थी। हरपुर के समीप ऑटो से उतरकर फोरलेन पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आज शव परिजनों को सौंप कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *