Featured

दरभंगा: निगम के हर वार्ड के विकास को 25-25 लाख स्वीकृत, दिवाली से पहले लाइटिंग दुरुस्त होगी

सफाइ कर्मियों के तबादले को लेकर बनाई जाए गाइडलाइन
दरभंगा नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक बुधवार को मेयर अंजुम आरा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें शहर के विकास सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। महापौर अंजुम आरा ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रति वार्ड 25-25 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। दीपावली के मद्देनजर हर वार्ड में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। योजनाओं के आधे अधूरे क्रियान्वयन पर नाराजगी जताते हुए तय हुआ कि जो ठेकेदार इस तरह से काम कर रहे हैं तो उनकी सूची बनाकर उचित कार्रवाई की जाए। बैठक में दीपावली से पहले मानदेय का भुगतान पर भी सहमति बनी।
बैठक में तय हुआ कि शहर के चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। छठ को देखते हुए शहर के सभी छोटे छोटे पुलिया एवं घाटों की मरम्मत कर लेने का निर्णय लिया गया ताकि छठव्रतियों व श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो। प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची प्रत्येक वार्डों से बनाने का निर्णय लिया गया। पार्षद सह सशक्त स्थायी सदस्य नफीसुल हक उर्फ रिंकू ने प्रस्ताव दिया कि सफाई कर्मियों के तबादले को लेकर गाइड लाइन बनाया जाए। तबादला 3 माह के बाद ही किया जाए। दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी में लोग जुट गए हैं। इस बीच नगर आयुक्त ने भी घाट का जायजा लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने हराही पोखर का निरीक्षण कर जरूरी िदशा- निर्देश दिए। वहीं, बुधवार को पार्षदों ने साफ-सफाई, रोशनी की व्यवस्था और घाटों तक पहुंच पथ पर भी चर्चा की। जिसे मेयर ने स्वीकृत कर काम शुरू करने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *