सहरसा : 15 लाख की लागत से बने भवन का उद्घाटन:सहरसा में RJD विधायक ने करवाया निर्माण, कहा-वकीलों ने किया था आग्रह
विधायक ने नए भवन का उद्घाटन किया है।
विधायक ने नए भवन का उद्घाटन किया है।
सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर अनु मंडल कार्यालय परिसर में 15 लाख की लागत से निर्मित अनु मंडल वकालत खाना भवन का आरजेडी विधायक युसूफ सलाहउद्दीन ने शुक्रवार को फीता काट कर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुमंडल अधिवक्ता संघ का एक शिष्टमंडल उनसे जाकर मिले थे और उन्होंने आग्रह करते हुए कहा था कि अनुमंडल कार्यालय परिसर में अधिवक्ताओं को बैठने के लिए कोई स्थान नहीं है।
अनुमंडल कार्यालय के बरामदे पर बैठकर प्रैक्टिस करनी पड़ती है। जिस मांगों को देखते हुए विधायक मद से एक भवन का निर्माण करवाया। जिसका आज विधिवत उद्घाटन करते हुए अनुमंडल अधिवक्ता संघ को सौंप दिया गया। उन्होंने अपने कार्यकाल में किए गए विधानसभा में विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि इस क्षेत्र का कई पंचायत तटबंध के अंदर पड़ता है और उनके आने-जाने के लिए एक मात्र साधन नाव है।
उच्च स्तरीय पुल का हुआ शिलान्यास
नाव की सवारी करने के दौरान कई अप्रिय घटना भी घटित हो चुकी है। जिसको लेकर डेंगराही घाट पर 415 करोड़ की लागत से उच्च स्तरीय पुल की स्वीकृत करवाई और जिसका शिलान्यास भी हो चुका है। जल्द ही यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इस पुल के बन जाने से तटबंध के अंदर बसे लोग भी विकास के मुख्य धारा से जुड़ जाएंगे। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष मुकेश यादव, रतिलाल यादव, अरविंद सिंह कुशवाहा, मंटू पासवान, जियाउल हक, नीतीश कुमार, अविनाश यादव सहित अन्य राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।
