Featured

अररिया :अररिया के सुंदरनाथ धाम का सौंदर्यीकरण करेगा पर्यटन विभाग

पर्यटन विभाग की ओर से अररिया के कुर्साकांटा प्रखंड स्थित ऐतिहासिक धर्मस्थल सुंदरनाथ धाम का सौंदर्यीकरण व विकास किया जायेगा. कला-संस्कृति व पर्यटन विभाग दोनों मंत्रालय से इस दिशा में पहल शुरू हो चुकी है. आज शुक्रवार को संबंधित विभागों के अधिकारी व प्रभारी पदाधिकारी सान्याल कुमार सुंदरनाथ धाम पहुंच कर स्थल निरीक्षण किया. वही, पदाधिकारी सान्याल कुमार ने सुंदरी मठ न्यास समिति के सदस्यों के साथ धाम परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में बैठक कर विस्तृत जानकारी दी. वही, इसकी अध्यक्षता सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने की.

 

विधायक ने अधिकारी को सबसे पहले पूरे मंदिर परिसर का अवलोकन कराया। वही फिर बैठक में पदाधिकारी ने सुंदरनाथ धाम में होने वाली अति आवश्यक कार्यों के संबंध में न्यास समिति से सूची मांगी गई है. जिसमें माता पार्वती मंदिर के पूरब बड़ा कला मंच निर्माण, शिवगंगा के पूरब महाड़ स्थित शेड के पूरब खाली भूमि पर चहारदीवारी निर्माण, वाहन पार्किंग स्थल निर्माण, तीन मंजिला 30 कमरे का आधुनिक धर्मशाला निर्माण, शिवगंगा के पूरब, दक्षिण व पश्चिम महाड़ पर श्रद्धालुओं के परिक्रमा के लिये छत, लाइट युक्त लोहे का बैरिकेडिंग निर्माण सम्मिलित है. वही, इस बैठक के संदर्भ में पदाधिकारी सान्याल ने पत्रकारों से बताया कि इन कार्यों का प्रस्ताव कला-संस्कृति व पर्यटन विभाग को भेजा जायेगा और प्रस्ताव की मंजूरी मिलते ही कार्यो की रूप रेखा तैयार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *