शिवम झा को हाल ही में घनश्यामपुर थाना की पुलिस पानीपत से पकड़ कर लाई थी। इस बात को लेकर बाल सुधार गृह के अधीक्षक शशिकांत सिंह ने लहेरियासराय थानाध्यक्ष को एक पत्र के माध्यम से सूचित किया है। अधीक्षक शशिकांत ने लहेरियासराय थाना को दिए आवेदन में कहा है कि 20 अप्रैल 2023 को सुरक्षा गार्ड संजय कुमार वर्मा की ओर से 1:15 में बाल कैदियों की गिनती कराई गई इस दौरान दो बच्चे कम पाए गए।
उन्होंने कहा है कि इसके तुरंत बाद इसकी सूचना दोनों किशोर के पिता को दे दी गई है। शहर के कई गलियों दुकानों बस स्टैंड आदि जगहों पर खोजबीन की गई। लेकिन दो किशोर नहीं मिला। उन्होंने कहा है कि रसोई घर की खिड़की का पत्तर तोड़ कर दोनों किशोर यहां से भाग निकला है।
थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने पूछने पर इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों किशोर के बाल सुधार गृह से भाग जाने को लेकर एक आवेदन वहां के अधीक्षक शशिकांत सिंह की ओर से दी गई है।





