Featured

अररिया : ज्वेलरी शॉप में लाखों रुपए के जेवर की चोरी:अररिया में शटर का ताला तोड़ घुसे चोर, 11 हजार कैश भी लेकर भागे

अररिया नगर थाना क्षेत्र के बनगामा चौक पर अवस्थित एक सोना चांदी की दुकान में चोरों ने शुक्रवार की देर रात लाखों रुपए मूल के आभूषण की चोरी कर ली है। चोरी की घटना की जानकारी पीड़ित दुकानदार अजीत कुमार को शनिवार के सुबह स्थानीय लोगों के द्वारा फोन कर दी गई। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार अपनी दुकान पर पहुंचे और घटना की जानकारी डायल 112 की टीम को दिया गया।

मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के घघड़ी वार्ड संख्या 05 निवासी अजीत कुमार ने नगर थाना में आवेदन देने की बात कही है। पीड़ित दुकानदार ने बताया है कि वह बनगामा चौक पर सोना चांदी का दुकान चलाते हैं। हर दिन के तरह शुक्रवार को भी वह देर शाम अपने दुकान को बंद कर के घर गए थे। जब शनिवार को स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो उन्हें सूचना दी, जिसके बाद वह दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनके दुकान का शटर का ताला टूटा हुआ है और दुकान का शटर उठा हुआ है।

 

इसके बाद वह दुकान के अंदर गए तो देख की दुकान में रखा हुआ गला का ताला भी टूटा हुआ था और सभी जेवरात अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है। जिसमें उन्होंने बताया है कि 50 ग्राम के सोने का बना हुआ आभूषण व लगभग 2 किलो चांदी के जेवरात की अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई। साथ ही गाल में रखा गया 11 हजार नगद रुपये भी चोरी कर ली गई है। वही मामले को लेकर नगर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि उन्हें आवेदन नहीं मिला है आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *