Featured

दरभंगा : दरभंगा के डीएमसीएच अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया

स्वास्थ्य समाचार दरभंगा के डीएमसीएच अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया डॉक्टरों की हड़ताल,दरभंगा,डीएमसीएच अस्पताल दरभंगा के डीएमसीएच अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों द्वारा काम बंद करने से मरीजों को परेशानी हो रही है। कुछ जूनियर डॉक्टरों पर एक मरीज के रिश्तेदार को पीटने के मामले में FIR दर्ज होने के बाद वे काम पर नहीं आ रहे हैं। दरभंगा : बिहार के दरभंगा के डीएमसीएच अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया है, जिससे मरीजों को काफी दिक्कत हो रही है। खासकर इमरजेंसी और गायनिक विभाग में तो हालत और भी खराब है। दरअसल, चार दिन पहले कुछ जूनियर डॉक्टरों ने एक मरीज के रिश्तेदार को पीटा था। इस मामले में 30-40 डॉक्टरों पर बेंता थाने में केस दर्ज हुआ है। अपने ऊपर केस दर्ज होने से नाराज जूनियर डॉक्टर काम पर नहीं आ रहे हैं।मरीजों की बढ़ी परेशानीहालांकि, अस्पताल प्रशासन ने पीओडी और एसओडी को इमरजेंसी और गायनिक विभाग में मरीजों का… लिखित जानकारी नहींडीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ हरेंद्र कुमार ने माना है कि जूनियर डॉक्टर काम पर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी समेत बाकी विभागों में मरीजों का इलाज सुनिश्चित करने के लिए सीनियर डॉक्टरों से कहा गया है। अगर जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। हालांकि, जूनियर डॉक्टरों ने अपनी तरफ से अभी तक कोई लिखित जानकारी नहीं दी है।डीएमसीएच उपाधीक्षक ने बताया कि इमरजेंसी के अलावा विभिन्न विभागों में मरीजों का इलाज सुनिश्चित करने के लिए वरीय चिकित्सकों से अनुरोध किया गया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *