Friday, May 1, 2026
Homeदरभंगालापता युवक का शव मिलने से सनसनी।

लापता युवक का शव मिलने से सनसनी।

- Advertisement -

फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। रविवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के धोईघाट, मिश्रौलिया गांव के रहने वाले जयप्रकाश यादव के 24 वर्षीय पुत्र बब्लू

- Advertisement -

कुमार यादव का शव रघेपुरा, गंगापट्टी, नोनी पुल के पास से बरामद किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार शव की पहचान छुपाने के लिए चेहरे पर एसीड जैसा पदार्थ

- Advertisement -

डाला हुआ लग रहा है। बब्लू अपने दोस्त बहादुरपुर थाना क्षेत्र के आर.एस. टैंक स्थित सुमित रंजन के बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने के लिए 2 मई 2024 को सुमित के घर

आया था, उसके बाद से वह लापता था। बब्लू के पिता जयप्रकाश यादव के आवेदन पर मामला दर्ज कर कारवाई की जा रही है। आवेदन में बताया है कि 2 मई की देर शाम उनका पुत्र आर.एस. टैंक निवासी स्व. की

अनिल राय के पुत्र सुमित रंजन के बर्थडे पार्टी में गया था उसके बाद से वह घर नहीं लौटा। उन्होंने बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बरहेत्ता रहने वाले अंकित कुमार, लहेरियासराय

थाना क्षेत्र के बंगाली टोला निवासी अभिषेक सौरभ व सैदनगर के रहने वाले शिवम राउत पर हत्या कर शव को छुपाने का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस ने चारों आरोपी के घर छापामारी की है जहां चारों फरार चल रहे

हैं। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि जल्द ही हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक की हत्या क्योंकि गई है, यह गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा। बता दें कि बब्लू के पिता जयप्रकाश यादव बेंता चौक स्थित पैथोलॉजी जांच घर चलाते हैं। उन्हें दो पुत्र हैं, बब्लू दोनों भाई में छोटा था।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular