Featured

समस्तीपुर : समस्तीपुर में 5 दुकानें जलकर राख, 10 लाख का नुकसान:आग बुझाने के दौरान फल दुकानदार झुलसा, दुर्गापूजा को लेकर मंगाया था स्टॉक

शहर के ताजपुर रोड में धूं-धूं कर जल रहा दुकान।
समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड स्थित पीड़ स्थान के पास बुधवार रात हुई अगलगी की घटना में एक कपड़ा दुकान समेत पांच दुकानें जलकर राख हो गई। जली दुकानों में फल, कपड़ा, श्रृंगार की दुकान के अलावा होटल भी शामिल है। इस घटना में करीब 10 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

घटना के दौरान आग बुझाने के प्रयास में एक फल दुकानदार झुलस गया। आग लगने की सूचना पर पहुंची अग्नि शमन की टीम ने आग पर काबू पाया। तब तक सभी दुकानें जल गई थी। इस घटना में फल दुकानदार दिलीप शाह के अलावा धर्मशिला देवी की श्रृंगार दुकान, सोनू कुमार का फल दुकान, मुकेश कुमार और किशन कुमार की कपड़े की दुकान और सोनू कुमार की चाय नाश्ते की दुकान पूरी तरह से जल गई।

जल कर राख हुआ दुकान फल दुकान।
आगलगी में 10 लाख से अधिक का नुकसान

घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार दिलीप शाह ने बताया कि रात करीब 2 बजे उन्हें अचानक गर्म सा महसूस हुआ जब उसकी नींद खुली तो उसकी दुकान धूं-धूं कर जल रही थी। वह किसी तरह दुकान से बाहर भागा। दुर्गा पूजा को लेकर एक दिन पहले करीब ढाई लाख रूपए मूल्य का फल मंगाया था। उसे बाहर निकलने का प्रयास करने लगा। जिसमें वह झुलस गया और बेहोश होकर गिर गया। जब उसे होश आया तो तब तक पूरा दुकान जल चुका था। महिला दुकानदार धर्मशिला देवी ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर उसने स्टॉक मंगाया था। जब सुबह 9 बजे दुकान खोलने के लिए पहुंची तो सारा सामान जला हुआ था । उसे घटना की जानकारी दुकान आने के बाद मिली। दुकान में आग किस कारण से लगी है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आगे बताया कि माना जा रहा है कि आग होटल दुकान से लगी थी। जो धीरे-धीरे आसपास के दुकानों को अपने आगोश में ले ली। उधर दुकानदारों द्वारा घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को भी दी गई है।

मामले को लेकर नगर थाना अध्यक्ष सब इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि मध्य रात्रि आगलगी की घटना हुई थी। 4-5 दुकानें जली है। आगलगी का सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *