Featured

बेगूसराय : बेगूसराय में युवक की हत्या कर मकई खेत में फेंका शव, नर्तकी का काम करता था..

मृतक युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल वार्ड-1 निवासी राजेश पासवान के रूप में की गई है. दरअसल, बुधवार की शाम बलिया पुलिस को हुसैना बहियार में एक युवक का लाश मकई खेत मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया. उस वक्त तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी, लेकिन, जब शव को सदर अस्पताल लाया गया, तब इसकी सूचना परिजनों तक पहुंची।

परिजनों ने बताया मृतक राजेश महिला का रूप बनाकर नर्तकी का काम करता था. उसके कई अन्य पुरुष नर्तकियों और किन्नर के लोगों से संपर्क थे. 2 दिन पहले वह अपने एक पुरुष नचनिया साथी के साथ कहीं गया था. इसकी जानकारी हमलोगों को नहीं मिल पाई थी.

बता दे की बुधवार की शाम शव के शिनाख्त होने के बाद परिजन भी आश्चर्यचकित हैं और कुछ भी जानकारी से इनकार कर रहे हैं. फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी साथी के द्वारा है इसको बुलाकर हत्या कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *