Featuredदरभंगाप्रादेशिक

दूध व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत।

वैशाली: बिहार के वैशाली जिले में अपराधियों का बेखौफ तांडव लगातार जारी है। इसी क्रम में अपराधियों ने एक दूध व्यवसाय पर कई राउंड फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप मृतक की बहन के देवर पर लगाया है। आरोप है कि पारिवारिक रंजिश में व्यक्ति की हत्या की गई है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए आधी रात में शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। घटना हाजीपुर जंदाहा मुख्य पथ पर स्थित बाराटी ओपी क्षेत्र के इस्माइलपुर के पास की है।

मृतक का नाम राजू राय है, जो इलाके में दूध का कारोबार करता था। बताया जा रहा है कि वह दूध लेकर ही जा रहा था तभी अपराधियों ने उसे रोककर एक के बाद एक पांच गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर जमा हुए स्थानिए लोगों की मदद से हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि रास्ते मे ही उसकी मौत हो चुकी थी। सबसे खास बात यह है कि राजू राय की बहन के देवर पर ही इस घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ सदर ओमप्रकाश और एसडीएम सदर अरुण कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की छानवीन की। वहीं नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने मृतक के परिजनों से बात की और उनका वयान दर्ज किया। पुलिस के देख रेख में देर रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

बता दें कि मृतक राजू राय बिदुपुर थाना क्षेत्र के धबौली निवासी बेदनाथ सिंह के पुत्र थे। घटना को अंजाम देने में कितने अपराधी मौके पर और कितनी राउंड गोलियां चली है। इस विषय में पुलिस के पास फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। बताया गया कि अपराधियों ने हत्या के बाद शव के ऊपर माइक रख दिया था, ताकि यह देखने में सड़क दुर्घटना प्रतीत हो। इस विषय में मृतक के परिजन विकास कुमार ने बताया कि हम लोगों को गांव से सूचना मिला कि एक्सीडेंट हो गया है। फिर पता चला के गोली मार दिया गया है तो अस्पताल आय यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इनका नाम राजू राय है और पिता का नाम वेदनाथ सिंह है जो दूध का काम करते हैं।

इस्माइलपुर में घटना हुई है यह धुबौली के रहने वाले हैं। वहीं सदर अस्पताल पहुंचे सदर एसडीएम अरुण कुमार मृतक के परिजनों से बात करने के बाद बताया कि बरांटी ओपी क्षेत्र में एक व्यक्ति को गोली मारा गया था। वह सदर अस्पताल लाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पूछताछ के क्रम में उनके पिताजी बता रहे हैं कि उनकी बेटी का देवर है जिसपर उनकी बेटी के द्वारा पूर्व में केस किया गया था, उसी रंजिश में इस वारदा को अंजाम दिया गया है। यहां पुलिस आई हुई है महिला थानाध्यक्ष भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जो भी दोषी पाए जाएंगे उस पर कार्रवाई होगी। यह पारिवारिक रंजिश में हत्या की बात सामने आई है, बाकी पुलिस की जांच में सारे तथ्य सामने आएगी।. मौके पर सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *