Featured

मधुबनी : गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग, 5 लोग झुलसे:मधुबनी से सभी घायल DMCH रेफर, गंभीर स्थिति में इलाज जारी

मधुबनी के मधेपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात गैस सिलेंडर लीकेज हुआ। इससे घर के अंदर अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए। घायलों को डीएमसीएच रेफर किया गया है। आग में झुलसे लोगों की पहचान शिवांश कुमार, अविनाश कुमार, कंचन देवी, नेहा कुमारी, साक्षी कुमारी, मधेपुर पासी टोला वार्ड नंबर-11 निवासी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार घर का गैस सिलेंडर खत्म हो गया था, दूसरे सिलेंडर को लगाने के बाद गैस लीकेज होने लगी। अचानक घर के पर्दे में आग लग गई। तब मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घर के सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। लेकिन, गैस चूल्हे पर खाना बना रही महिला जब-तक कुछ समझ पाती, तब-तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से पांच लोग झुलस गए।

सभी घायल डीएमसीएच रेफर

आसपास के लोग मौक पर पहुंचे। झुलसे सभी को उठाकर इलाज के लिए पीएचसी सह रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बात सभी की नाजुक हालत को देखते हुए डीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *