परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 मिनट तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पूर्व तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जायेगी। परीक्षा के दौरान हर परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा के अलावा वीडियोग्राफी की व्यवस्था होगी। वहीं, परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर सघन तलाशी के साथ-साथ परीक्षा कक्ष में भी वीक्षकों द्वारा तलाशी ली जायेगी।

- Advertisement -

परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण संचालित करने के लिए जिला परीक्षा संयोजक सह डीएम अमन समीर द्वारा सभी केंद्रों पर स्थायी मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल के अलावा पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट एवं उड़नदस्ता दल की तैनाती की जाएगी।

- Advertisement -

छपरा मुख्याल में बनाया गया परीक्षा केंद्र

- Advertisement -

जिन शिक्षण संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। उनमें छपरा सेंट्रल स्कूल घोष कॉलोनी छपरा, जनता उच्च विद्यालय रामपुर विरभान गड़खा, भागवत विद्यापीठ छपरा, डॉ आरएन सिंह इवनिंग कॉलेज कटरा, वेदनारायण उच्च विद्यालय महम्मदपुर गड़खा, राजेंद्र कॉलेज प्लस टू स्कूल छपरा, एएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज रायपुरा अमनौर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जलालपुर बाजार, शंकर दयाल सिंह बालिका उच्च विद्यालय सवरी जलालपुर, साधुलाल पृथ्वीचंद छपरा, सारण एकेडमी छपरा, बी सेमिनरी छपरा, इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल शक्तिनगर छपरा, लोकमान्य उवि गांधी चौक छपरा, ग्रोमेंट गर्ल्स स्कूल छपरा, गांधी उवि सह इंटर कॉलेज छपरा, अब्दुल क्यूम अंसारी प्लस टू उवि ब्रह्मपुर छपरा शामिल है।