Featuredप्रादेशिक

बिहार एसटीएफ के हत्थे चढ़ा कई मामलों का वांटेड तीन लाख का इनामी अपराधी ओंकार सिंह।

पटना: बिहार एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने तीन लाख के इनामी अपराधी ओंकार सिंह को गिरफ्तार किया है। ओंकार सिंह पर प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही और उसके तीन बॉडीगार्ड की गोलियों से भूनकर हत्या कर देने का आरोप है। इस हत्याकांड में ओंकार सिंह फरार चल रहा था। वही ओंकार सिंह पूर्व मेयर समीर कुमार की हत्या का भी आरोपी है। उस पर आर्म्स एक्ट, रंगदारी समेत कई मामले दर्ज है।

एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र से ओंकार सिंह को अरेस्ट किया है बिहार एसटीएफ की विशेष टीम को सूचना मिली कि ओंकार सिंह इसी इलाके में मौजूद है। इसके बाद टीम ने छापेमारी की।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी मुजफ्फरपुर जिले का कुख्यात भूमाफिया रहा है उसने मंटू शर्मा, गोविंद शर्मा एवं अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर जुलाई 2023 में मुजफ्फरपुर के चर्चित जमीन कारोबारी आशुतोष शाही और उनके तीन प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों को गोली मार दी। गोली लगने से सभी की मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया की ओंकार सिंह के सहयोगी मंटू शर्मा और गोविंद शर्मा को एसटीएफ ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। ओंकार सिंह के विरुद्ध मुजफ्फरपुर के विभिन्न स्थानों में हत्या और रंगदारी सहित कई मामले दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *