उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर रेलवे के समस्तीपुर मंडल के सीनियर डीईई और सहरसा बिजली विभाग के अधीक्षक के बीच बैठक हुई। बैठक में दोनों विभागों के बीच सहमति बनी और रेलवे अधिकारियों को आश्वासन दिया गया कि जल्द ही खंभे को हटा दिया जाएगा।
ओवरब्रिज के रास्ते में आ रहा हाई वोल्टेज तार का बिजली खंभा।
मई 2025 तक पूरा होना था ओवरब्रिज
गौरतलब है कि रेलवे द्वारा निर्माणाधीन यह ओवरब्रिज मई 2025 तक पूरा होना था। पूर्वी दिशा से चढ़ने वाले रास्ते में बिजली का खंभा बाधा बन रहा था। इसे हटाने के लिए रेलवे ने कई बार बिजली विभाग को पत्र लिखा था। अब आखिरकार इस समस्या का समाधान होने जा रहा है।
सहरसा के गंगजला ढाला रेलवे लाइट ओवरब्रिज 130 मीटर लम्बा बन रहा है यह करीब साढ़े 4 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इसके बनने से रेलवे फाटक के बार-बार बंद होने से उत्पन्न होने वाली स्थितियों से जरूर राहत मिलेगी। ओवर ब्रिज के निर्माण से हजारों लोगों को आने जाने में सहूलियत होगी।





