Featured

मधुबनी में कर्मियों ने स्वदेशी सेवा को लेकर निकाली जागरूकता रैली।

पौधारोपण करते हुए कार्यालय के कर्मचारी।
मधुबनी में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने 1 अक्टूबर को अपने 25 वर्ष पूरे किए। इस अवसर पर बीएसएनएल कर्मियों ने परिसर में पौधारोपण किया और शहर में एक जागरूकता रैली निकाली। यह जागरूकता रैली क्षेत्रीय प्रचालन प्रमुख सुमन कुमार झा के नेतृत्व में निकाली गई।

इसमें सभी कर्मियों ने भाग लिया और लोगों को स्वदेशी बीएसएनएल की विभिन्न सेवाओं के बारे में जानकारी दी। बीएसएनएल अपनी सिल्वर जुबली मना रहा है, जिसके तहत कार्यालय को रंग-बिरंगे बल्बों और फूलों से सजाया गया है।

1 अक्टूबर की सुबह ‘उपभोक्ता आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत उपभोक्ताओं को मोबाइल टैरिफ और भारत फाइबर प्लान की प्रतियां भी वितरित की गईं। इस अवसर पर आयोजित एक सभा में पिछले 25 वर्षों के विकास कार्यों की जानकारी दी गई।

झा ने बताया कि जिले में बीएसएनएल के 85 मोबाइल टावरों को 4जी में अपग्रेड कर दिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा ओडिशा में स्वदेशी मोबाइल सेवा के शुभारंभ का भी उल्लेख किया, जिसका उद्देश्य देश को आत्मनिर्भर बनाना है। इस कार्यक्रम में उप मंडल अभियंता संजय कुमार, राजेश कुमार, आर पी सिंह, आशीष कुमार, गौड़ी शंकर प्रसाद, संजीव कुमार और राजेश चौधरी सहित सभी अभियंता व कर्मी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *