मृतक शिक्षक की पहचान थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बोरही में कार्यरत टीचर सिद्धेश्वर पंडित के रूप में की गई है। शिक्षक, साइकिल से सब्जी खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। घटना की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने शव के साथ रोड जाम कर दिया। इससे मध्य रात्रि तक सड़क पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

आक्रोशितों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

शेखपुरा के रहने वाले थे शिक्षक

काफी देर बाद स्थानीय पुलिस और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप पर सड़क जाम खत्म हुआ। बाद में पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतक शिक्षक शेखपुरा जिला के रहने वाले थे। ये साल 2013 से ही प्राथमिक स्कूल बोरही में कार्यरत थे। वे किराये का मकान लेकर अपने परिवार के साथ सिंघिया में रह रहे थे।