Featured

समस्तीपुर में दिव्यांगजनों ने निकाली साइकिल रैली:विधानसभा चुनाव को लेकर जनता को किया जागरूक, ‘पहले मतदान फिर जलपान’ करने की अपील।

समस्तीपुर में कलेक्ट्रेट परिसर से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दिव्यांगजनों ने वोटर जागरूकता साइकिल रैली निकाली। एनडीसी सह जिला एवं सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट से निकलकर हॉस्पिटल गोलंबर, बीआरबी कॉलेज होते हुए मोहनपुर पुल पहुंचा।

 

वहां से पटेल मैदान में आकर समापन हुआ। रैली में शामिल लोगों ने आम जनता से विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। कहा कि आपका एक वोट स्वच्छ व निष्पक्ष सरकार बनाने में मदद करेगी। इसलिए सभी लोग वोटिंग के दिन पहले मतदान करें, फिर कोई दूसरा काम करें। मतदान आपका अधिकार है इसका उपयोग अधिकार पूर्वक होना चाहिए। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एनडीसी

 

रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते एनडीसी वोट के प्रति लोगों को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने कहा कि जल्द ही बिहार में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने वाली है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से लगातार जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही पिंक रैली निकाली गई थी। फिर छात्रों द्वारा साइकिल रैली भी निकाली गई। आज दिव्यांगों की ओर से साइकिल रैली निकाली गई है। इसका उद्देश्य लोगों को वोट के प्रति जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *