Featured

समस्तीपुर : जमीनी विवाद को लेकर हिंसक झड़प में 7जख्मी 3 गंभीर:समस्तीपुर में 3 धुर जमीन के लिए दो पक्षों में लड़ाई, जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती

मारपीट की घटना में घायल लोगों का सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जारी उपचार
समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिकंदर गांव में तीन धुर जमीन विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह दो गुटों के बीच लड़ाई हो गई। हिंसक झड़प में चार महिला समेत 7 लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी लोगों में चकसिकंदर गांव निवासी कृष्ण देव राय, पंकज कुमार अंकज कुमार, मनीता कुमारी, सीता देवी, सुनीता देवी और प्रीति कुमारी शामिल है। कृष्ण देव राय और अंकज कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

सदर अस्पताल में जारी उपचार
घटना के संबंध में पीड़ित पंकज कुमार राय ने बताया कि उनके अपने पड़ोसी शिवाजी राय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने एक जमीन रजिस्ट्री कराई थी जिसको लेकर अमीन द्वारा नापा गया था। अमीन ने कुछ जमीन इन्हें छोड़ने को कहा जबकि कुछ जमीन शिवाजी राय को छोड़ने को कहा। मैने अपने हिस्से की जमीन छोड़ दिया लेकिन शिवाजी राय ने जमीन नहीं छोड़ी। मैं अपना मकान निर्माण कर रहा हूं। बांस काट कर जब उक्त जमीन पर रखने गए तो शिवाजी के अलावा पिंटू कुमार, प्रवीण कुमार सुरेंद्र राय आदि ने लोगों पर हमला बोल दिया। सभी लोग घर में घुस गए और परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप लगाया है कि उक्त लोगों ने घर में लूटपाट भी मचाया है। हल्ला होने पर जब ग्रामीणों की भीड़ जुटी तो लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया और सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा।

जानकारी देते पीड़ित
आगे की कार्रवाई करेगी ताजपुर पुलिस

नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि ताजपुर थाना क्षेत्र से मारपीट में सात जख्मी सदर अस्पताल में भर्ती हुए हैं। सदर अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचना दी गई है। पुलिस पदाधिकारी को जख्मी का बयान लेने के लिए भेजा गया है। बयान आने के बाद उसे ताजपुर थाना को भेजा जाएगा। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र की है इसलिए इस मामले में आगे की कार्रवाई ताजपुर पुलिस करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *