Saturday, August 1, 2026
Latest:
Featuredदरभंगाप्रादेशिक

पेड़ बचाना, पेड़ लगाना व उसे संरक्षित रखना मानव समाज का सबसे बड़ा धर्म: प्रधानाचार्य।

दरभंगा: बुधवार को स्थानीय महारानी कल्याणी महाविद्यालय, लहेरियासराय, दरभंगा में रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर वृक्ष में रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम प्रधानाचार्य प्रो. मो. रहमतुल्लाह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्य प्रो. मो. रहमतुल्लाह ने कहा कि भाई-बहन का पर्व रक्षाबंधन, हिंदुस्तान की संस्कृति की विशेष पहचान है। भाई-बहन का यह पर्व बताता है कि जब भाई किसी विपत्ति में हो तो यह राखी भाई के लिये रक्षा सूत्र का काम करता है। ठीक इसी प्रकार मानव जीवन की कल्पना बिना पेड़ के नहीं की जा सकती है। मानव जीवन का अस्तित्व पेड़ से है। इसीलिए पेड़ बचाना, अधिक से अधिक पेड़ लगाना व उसे संरक्षित रखना मानव समाज का कर्तव्य ही नहीं बल्कि सबसे बड़ा धर्म भी है। इसीलिए आज महाविद्यालय परिवार पेड़ की रक्षा के बाबत उसमें रक्षा सूत्र बांधकर उसके संरक्षण का संदेश देता है कि पेड़ है तो सृष्टि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *