Featured

दरभंगा : महिला विचार मंच ने लहेरियासराय थानाध्यक्ष को किया सम्मानित।

दरभंगा: हाल ही में बड़े सेक्स रैकेट के खुलासे एवं उसमें जबरन धकेली गयी महिलाओं को मुक्त कराकर सुरक्षित घर पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार को महिला विचार मंच द्वारा सम्मानित किया गया है। गुरुवार को मंच की प्रदेश संयोजक अर्पणा झा टीम के सदस्यों के साथ लहेरियासराय थाना पहुंची। उन्होंने मिथिला की परंपरा के अनुसार मिथिला पेंटिंग से बने पाग और चादर पहना कर थानाध्यक्ष को सम्मानित किया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश संयोजक अर्पणा झा ने कहा कि महिला एवं बच्चों के मामले को थानाध्यक्ष द्वारा संवेदनशीलता के साथ लिया जाता है। पीड़ितों की मदद में इनकी भूमिका सराहनीय है। हाल ही में दलालों के चंगुल में फंस कर गलत कार्य केलिए मजबूर किये गए महिलाओं को मुक्त करवाने में इनकी भूमिका सराहनीय रही है। साथ ही नशा के विरुद्ध इनके द्वारा चलाया गया अभियान ऑपरेशन टेबलेट भी काफी सराहनीय है।

अपने सम्मान केलिए महिला विचार मंच को धन्यवाद देते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने मंच के सदस्यों से सामाजिक कुरूतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।

मौके पर महिला विचार मंच की ओर अर्चना झा, काजल चौधरी, सुषमा सिंह एवं रंजू कुमारी आदि भी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *