Featuredदरभंगा

लूटकांड के फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान थाना की पुलिस ने करीब सात माह पूर्व हुए बाइक लूटकांड के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान समस्तीपुर जिले के सिंघिया थानाक्षेत्र के नवटोलिया गांव निवासी कुणाल कुमार के रूप में हुई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बिरौल के एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि गत 10 अप्रैल की शाम करीब सात बजे कमला बालन के पास कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र उसरी गाँव के राम सागर पौद्दार के पुत्र संजय पौद्दार की बाइक व मोबाइल तीन बुलेट सवार अज्ञात अपराधियों ने लूट लिया और फरार हो गया था। घटना के बाद पीड़ित के आवेदन पर कुशेश्वरस्थान थाना में प्रथमिकी दर्ज की गई थी। घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाईकिल एवं लूटी गई ग्लेमर मोटरसाईकिल और मोबाइल को पूर्व में ही बरामद कर लिया गया था। साथ ही एक नामजद अभियुक्त गोविंद कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

उन्होंने बताया कि इस कांड में फरार चल रहे बुलेट के चालक कुणाल कुमार को गुप्त सुचना के आधार पर गठित की गयी पुलिस की टीम ने 11 दिसम्बर को कुशेश्वरस्थान बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी टीम में कुशेश्वरस्थान थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, प्र०पु०अ०नि० नन्देश्वर सहनी, प्र०पु०अ०नि० मनोज कुमार शर्मा, केशरी नन्दन राम एवं साथ सशस्त्र बल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *