Featuredदरभंगा

टैक्टर पलटने से ट्रेलर के नीचे दबकर एक महिला की मौत।

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में बुधवार को मिट्टी लदे टैक्टर पलटने से ट्रेलर के नीचे दबकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आनन-फानन में इलाज के

लिए उसे डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतका की पहचान ओझौल निवासी मो. शमीम की पत्नी फूलो खातून (32) के रूप में की गई। बेंता थाना की

पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों के हवाले कर दिया। महिला की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

मृतका के पति मो. शमीम ने बताया एकमी घाट से वाया चांदी होकर ओझौल आने वाले बांध के नीचे फूलो खातून चापालाल से पानी भरने गई थी। वहां से घर वापस आने

के क्रम में नदी किनारे से मिट्टी की अवैध खनन कर लौट रहा ट्रैक्टर अचानक पलट गया। ट्रेलर के नीचे दबने से उनकी पत्नी बुरी तरह जख्मी हो गई। इलाज के दौरान उसने डीएमसीएच में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि पत्नी की मौत से उनका पूरा घर उजड़ गया। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिवार मजदूरी कर दो वक्त की रोटी जुटाता है।

बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। बेंता ओपी से फर्द बयान आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *