Featuredदरभंगा

कटरहिया गांव में विवाद होने पर जेठानी ने देवरानी पर खंती से वार कर फोड़ दिया सिर।

बहेड़ी थाना क्षेत्र के कटरहिया गांव में विवाद होने पर जेठानी ने देवरानी ने खंती से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। आनन फानन में महिला को डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग पहुंचाया गया।

वहां उसका इलाज चल रहा है। महिला के सिर पर गंभीर जख्म है। जख्मी की पहचान संजीत यादव की पत्नी अमृता देवी (20) के रूप में की गई।

पड़ोसी अनिरुद्ध यादव ने बताया कि अमृता अपनी गोतनी गुड़िया देवी के साथ आंगन में चापाकल पर कपड़ा साफ कर रही थी।

इस दौरान एक भिखारी घर में घुस आया। उसे डांटकर दोनों ने बाहर भगा दिया। इसी को लेकर जेठानी प्रमिला देवी अपने दोनों देवरानी से बहस करने लगी। तू-तू-मैं-मैं के दौरान प्रमिला ने खंती उठाकर अमृता के सिर पर वार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *