Sunday, June 28, 2026
Homeबिहार : बिहार में नगरपालिका संशोधन विधेयक का विरोध, नहीं झुक रहे...

बिहार : बिहार में नगरपालिका संशोधन विधेयक का विरोध, नहीं झुक रहे मेयर गुट; डिप्टी

- Advertisement -

हाल ही में विधानमंडल से पास नगरपालिका संशोधन विधेयक को लेकर राज्य भर के मेयर एवं नगर निकाय जनप्रतिनिधि झुकने को तैयार नहीं हैं। गुरुवार को होटल मौर्य में आयोजित कचरा प्रबंधन कॉन्क्लेव में ये तनातनी साफ दिखी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री नितिन नवीन के सामने मेयर गुट कार्यक्रम का बहिष्कार कर निकल गया।

- Advertisement -

बिहार में नगरपालिका संशोधन विधेयक का विरोध, नहीं झुक रहे मेयर गुट; डिप्टी CM-मंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी।

- Advertisement -

मंच पर बुलाने के बाद भी नहीं आईं मेयर सीता साहू मेयर ने सामने तीसरी पंक्ति में बैठ दर्ज कराया विरोध मेयर की मन की जो बातें हैं, वह सुनी गई- नितिन नवीन राज्य ब्यूरो, पटना। हाल ही में विधानमंडल से पास नगरपालिका संशोधन विधेयक को लेकर राज्य भर के मेयर एवं नगर निकाय जनप्रतिनिधि झुकने को तैयार नहीं हैं। गुरुवार को होटल मौर्य में आयोजित कचरा प्रबंधन कॉन्क्लेव में तनातनी साफ दिखी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री नितिन नवीन के सामने मेयर गुट कार्यक्रम का बहिष्कार कर निकल गया। इसके पूर्व कार्यक्रम शुरू होने से पहले पटना की मेयर सीता साहू को मंच पर बैठने के लिए आमंत्रित किया गया मगर वह सामने दर्शक दीर्घा की तीसरी पंक्ति में बैठी रहीं। उद्घाटन सत्र के बाद सभी मेयर कार्यक्रम छोड़कर बाहर निकल गए। राज्य भर से आए मेयर ने कहा कि संशोधन कानून में अधिकारियों को पूरी ताकत दे दी गई है। सरकार को इसे वापस लेना ही होगा। मेयरों ने नगरपालिका संशोधन विधेयक को लेकर क्या कहा दरभंगा की मेयर अंजुम आरा, पूर्णिया की मेयर विभा कुमारी, मुंगेर की मेयर कुमकुम देवी आदि ने एक स्वर में विधेयक को काला कानून बताया। कहा कि हम कार्यक्रम का बहिष्कार करके जा रहे हैं। नगर पालिका संशोधन विधेयक में मेयर को अधिकारियों के अधीन कर दिया गया है, जो भी नगर निकाय में काम होंगे उसका निर्णय अधिकारी लेंगे, फिर हम किस लिए हैं। उन्होंने कहा कि मेयर का अधिकार छीन लिया गया है। यह सरासर गलत है। हम लोग इस काले कानून का विरोध करते हैं। मंत्री सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं मगर कानून में मेयर का अधिकार छीना जा रहा है। मंत्री ने क्या कुछ कहा मेयर की मन की जो बातें हैं, वह सुनी गई हैं। सरकार उस पर विचार कर रही है। अगर सिर्फ राजनीति करनी है तो बात अलग है। राज्यहित की बात है, सबको सहयोग करना चाहिए।- नितिन नवीन, मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular