Sunday, April 19, 2026
Homeप्रादेशिकलूट का विरोध करने पर फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर उतारा मौत...

लूट का विरोध करने पर फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर उतारा मौत के घाट।

- Advertisement -

फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 31 पर अफरातफरी का माहौल हो गया. एनएच 31 पर भगदड़ मच गई. वहीं, घटनास्थल की ओर स्थानीय लोग दौड़ने लगे तो बदमाश हथियार लहराते हुए निकल गए. घटना की सूचना लोगों ने स्थानीय थाना को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई. वहीं, मृतक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया निवासी कैलाश महतो के पुत्र नंदू महतो के रूप मे हुई हैं.

- Advertisement -

बलिया के एसडीपीओ नेहा कुमारी ने कहा कि फोन पर उन्हें घटना की सूचना मिली. हम लोग घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं. एनएच 31 पर मामा भांजा डाला के समीप एक युवक की गोली मारकर हत्या हुई है जो खगड़िया जिले के किसी फाइनेंस कंपनी मे काम करता है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है फिलहाल लूट की वारदात हुई है कि नहीं? पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है. जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular