Featured

बेगूसराय  :  5 फरवरी को दिल्ली में वोटिंग, लेकिन चर्चा बिहार में हो रही, गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में केजरीवाल को घेरा

5 फरवरी को दिल्ली में वोटिंग, लेकिन चर्चा बिहार में हो रही, गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में केजरीवाल को घेरा

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब से दिल्ली के मुख्यमंत्री बने तब से घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं. शराब घोटाला हो रहा है, शिक्षा घोटाला हो रहा है, दूसरे शब्दों में कहा जाए तो केजरीवाल घोटालेबाज के पर्यायवाची शब्द बनकर रह गए हैं. ये बातें बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने मीडिया से कहा।

देश की राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव हो रहा है. 5 फरवरी, 2025 को इसके लिए मतदान होगा. वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव की चर्चा बिहार में भी खूब हो रही है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में अरविंद केजरीवाल पर तगड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब से दिल्ली के मुख्यमंत्री थे बने तब से घोटाले पर घोटाले हो रहे है।

केजरीवाल घोटालेबाज के पर्यायवाची शब्द: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि दिल्ली में शराब घोटाला हो रहा है, शिक्षा घोटाला हो रहा है, दूसरे शब्दों में कहा जाए तो केजरीवाल घोटालेबाज के पर्यायवाची शब्द बनकर रह गए हैं. दरअसल, बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में मीडिया को संबोधित किया और ये आरोप लगाया.

‘अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपनी हार भी स्वीकार कर ली’

 

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जिस तरह से केजरीवाल ने बिहार, यूपी और पूर्वांचल के लोगों के संबंध में अपशब्द कहा, कभी हिंदू पर प्रहार करते हैं. यह केजरीवाल की सिर्फ वोट की राजनीति हैं और वह वोट लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि अब तो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में अपनी हार भी स्वीकार कर ली है.

 

‘केजरीवाल ने राम को अपमानित किया’

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि जिस तरह से केजरीवाल ने राम को अपमानित किया, माता सीता को अपमानित किया. इसका बदला हिंदू केजरीवाल से अवश्य लेगा. यह सिर्फ पॉलिटिकल मामला नहीं है बल्कि लोगों की आस्था पर चोट है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *