Featured

दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन


01 सितम्बर को बिरौल प्रखंड में आयोजित होगा परीक्षण शिविर l
जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप (ADIP) योजना के अंतर्गत जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

बताया कि 01 सितम्बर 2026 को बिरौल अनुमण्डल के प्रखण्ड परिसर, बिरौल में परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में दिव्यांगजनों की आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम अंग एवं विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए परीक्षण एवं माप लिया जाएगा। पात्र दिव्यांगजनों को योजना के प्रावधान के अनुसार आवश्यक उपकरण निःशुल्क उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी को निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित रहकर शिविर के सफल आयोजन एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर की जानकारी अधिक से अधिक दिव्यांगजनों तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्र लाभुक इस अवसर का लाभ उठा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *