Featured

हनुमाननगर प्रखंड के गोढ़ैला पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव आरती कुमारी के मार्गदर्शन में हनुमाननगर के गोढ़ैला पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पैनल अधिवक्ता रेखा कुमारी ने कहा कि मानसिक रूप से बीमार एवं बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए नालसा ने विशेष योजना तैयार की है। इस योजना का उद्देश्य मानसिक रूप से अक्षम लोगों को सामाजिक उत्पीड़न से बचाना और उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। इसके अलावा पीड़ित की संपत्ति की सुरक्षा और सम्मानजनक सामाजिक जीवन सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि विधिक सेवा प्राधिकार पीड़ितों के सहयोग के लिए एक विशेष टीम बनाई है जो पीड़ित व्यक्तियों को मानसिक स्वास्थ्य देखभाल अधिनियम 2017 एवं दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के तहत उनके अधिकारों को लागू करायेगा।

कार्यक्रम में बाल विवाह, दहेजप्रथा, नशामुक्ति के साथ साथ 12 सितंबर को होनेवाले वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भी जानकारी दी गई। मौके पर पंचायत के मुखिया सुनैना देवी, डाक्टर ब्रजेश कुमार, राजेंद्र कुमार, रानी कुमारी, पीएलवी अंकित कुमार, सुनील कुमार, हसनैन साह, सगीर नदाफ, रमेश दास, दिनेश कुमार, मोहम्मद साकिर साह आदि मौजूद थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *