Featured

डीएम ने एलिवेटेड पथ निर्माण कार्य स्थल का किये निरीक्षण

आज जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार ने सैदनगर,लहेरियासराय में चल रहे एलिवेटेड पथ निर्माण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति,गुणवत्ता एवं यातायात व्यवस्था का गहन जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी एवं बिहार राज्य पथ निर्माण निगम के अभियंताओं को निर्देश दिया कि मुख्य सड़क के दोनों तरफ स्थित सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए डायवर्सन पथ का निर्माण करने का निर्देश दिया,जिससे आम लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी ने निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिया कि एलिवेटेड पथ निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और निर्धारित समय सीमा ,विभागीय मानक और गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें

उन्होंने संबंधित अभियंता को नियमित रूप से स्थल का निरीक्षण करने तथा निर्माण कार्य की सतत निगरानी रखने का भी निर्देश दिया, ताकि कार्य की प्रगति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि एलिवेटेड पथ के निर्माण से लहेरियासराय एवं आसपास के क्षेत्रों में यातायात जाम की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी तथा आम नागरिकों को सुगम आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि, बिहार राज्य पथ निर्माण निगम के अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *