Featured

बिहार में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार पर जश्न:डॉ. रूकुम सिंह राणा के आवास पर ग्रामीणों ने बांटी मिठाई।

भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार पर जश्न।
ग्राम आलैहपुर समसपूर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बिहार में पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर जश्न मनाया गया। पूर्व बूथ अध्यक्ष डॉ. रूकुम सिंह राणा के आवास पर सभी ग्राम वासियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी की।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने भाजपा की जीत पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने ‘भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद’, ‘भारत माता की जय’ और ‘सनातन हिंदू एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

इस मौके पर डॉ. रूकुम सिंह राणा, देवी राम शास्त्री, लोकेश राणा, अमरपाल सिंह राणा, सोमपाल सिंह राणा, चेतन सिंह राणा, राजेश राणा, अलीजान सैफी, मुन्नालाल सैफी, हरिसिंह पाल, सौरभ राणा, विक्की प्रजापति, गंगा शरण राणा, राजेश श्रीवास्तव और नरेंद्र श्रीवास्तव सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *