Featured

दरभंगा  : राजस्थान में टाइगर मैराथन में कपिलेश्वर सिंह ने लिया भाग

दरभंगा में भी आने वाले समय में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन करेंगे : कुमार कपिलेश्वर सिंह

अलवर सांसद खेल उत्सव के तहत राजस्थान के अलवर शहर में रविवार को टाइगर मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमे दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह को अलवर के सांसद एवं पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ तीन दिवसीय खेल उत्सव में भाग लेने पहुंचे। अलवर सांसद खेल उत्सव में न केवल राजस्थान अपितु देश के विभिन्न राज्यों से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं सेना के जवान भी शामिल थे। अलवर सांसद खेल उत्सव का आरंभ दिनांक 7 फरवरी को क्रिकेट से किया गया। वहीं, 8 फरवरी को कई अन्य खेलों का आयोजन भी किया गया। 9 फरवरी को अलवर टाइगर मैराथन दौड़ आज प्रातः साथ बजे से इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित की गई।

 

दरभंगा राज के कुमार कपिलेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन सुबह सात बजे से अलवर के इंदिरा गांधी स्टेडियम से शुरुआत की गई जिसमें 21 किमी, 10 किलोमीटर एवं 5 किमी की प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कुमार 5 किलोमीटर तक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ मैराथन दौड़ का हिस्सा बनकर धावकों का उत्साहवर्धन किया। कुमार ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव जी का आभार जताते हुए कहा कि खेल का आयोजन सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं होता ऐसे खेलो से प्रतिभाएं निखर कर बाहर आती है। खेल से व्यक्तित्व का विकास के साथ रचनात्मक मस्तिष्क का विकास भी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *