Featured

बिहार : बिहार में आज से बदलेगा मौसम, मिलेगी ठंड से राहत; इस महीने 10 दिनों तक चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस महीने अलग-अलग शहरों में 8 से 10 दिनों तक शीतलहर चलने के आसार हैं। हालांकि, शुक्रवार से प्रदेश में हवा का रुख बदलेगा। अभी पछुआ प्रभावी है लेकिन शुक्रवार से पुरवा हवा का प्रसार बढ़ेगा।

 

बिहार में आज से बदलेगा मौसम, मिलेगी ठंड से राहत; इस महीने 10 दिनों तक चलेगी शीतलहर
बिहार में ठंड का सितम देखने को मिल रहा है। ठंडी हवाओं ने यहां कपकपी बढ़ा दी है। शुक्रवार की सुबह भी लोगों को ठंड का एहसास हुआ। कई जिलों में कोहरा भी नजर आया। हालांकि, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि शुक्रवार से मौसम बदलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस महीने अलग-अलग शहरों में 8 से 10 दिनों तक शीतलहर चलने के आसार हैं। हालांकि, शुक्रवार से प्रदेश में हवा का रुख बदलेगा। अभी पछुआ प्रभावी है लेकिन शुक्रवार से पुरवा हवा का प्रसार बढ़ेगा। इससे ठंड में कमी आएगी। न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री ऊपर चढ़ेगा। वैसे आज एक दो जगहों पर शीत दिवस का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

पटना की ट्रेनें और विमान 5 घंटे तक लेट
ठंड और कोहरे की वजह से पटना की ट्रेनों और विमानों की लेटलतीफी शुरू हो गई है। गुरुवार को कुल 13 ट्रेनों की लेटलतीफी आधे घंटे से साढ़े पांच घंटे तक रही। वहीं सुबह में पटना एयरपोर्ट पर उतरने वाले विमान पौने तीन घंटे तक देरी से उतरे। स्पाइस जेट का बेंगलुरु-पटना विमान दो घंटे 43 मिनट की देरी से आया।

पछुआ हवाओं ने बढ़ाई ठंड
सूबे में ठंड से ठिठुरन की स्थिति बनी हुई है। लगातार दूसरे दिन गुरुवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिरा। दस से 12 किमी की रफ्तार से चली ठंडी पछुवा हवा के लगातार प्रवाह से राज्य के 22 शहरों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे आ गया है। इधर, ठंड और कोहरे का असर दिनचर्या से लेकर यातायात व्यवस्था पर पड़ा है। इससे पटना की ट्रेनें और हवाई सेवाएं बेपटरी होने लगी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *